Saturday, July 6, 2024

राशि के अनुसार वृक्षारोपणPlanting trees according to zodiac sign

 राशि के अनुसार वृक्षारोपण



अपने अनुकूल वृक्षारोपण करके अपने जीवन को उन्नति की ओर अग्रसर करें और पर्यावरण संरक्षण भी।


पंचतत्वों का संतुलन ही जीवन है,और पृथ्वी पर जीवन का आधार है जल। अब जहाँ जल है वहीं वृक्ष हैं या जहाँ वृक्ष हैं वहीं जल है।
हमारे पास पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रकृति प्रदत्त सबसे अनमोल उपहार है वृक्ष।
और जिस प्रकार हम विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं, निश्चित रूप से हमें प्रकृति की ओर वापस आना होगा।
वृक्ष जहाँ-जहाँ कम होते जाएंगे जल भी वहाँ हमसे दूर होता जाएगा।


इसलिए हमें वृक्ष लगाने पर ध्यान देना होगा......
हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है, कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में एक पीपल, एक बरगद, दस इमली, तीन कैथा, बेल और आंवले तथा पांच आम के वृक्ष लगाने पर मनुष्य नरक का दर्शन नहीं करता अतः प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए -


अश्वत्थमेकं पिचुमन्दमेकं न्यग्रोधमेकं दशचिंचिनीकम्।
कपित्थविल्वामलकत्रयं च पंचाम्रवापी नरकं न पश्येत्।।


ग्रह-नक्षत्रों की गति के प्रभाव से मानव जीवन प्रतिपल संचालित होता है जिसका प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का होता है। नकारात्मक प्रभाव को रोकने या कम करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किए जाते हैं, कहीं मंत्र जप की सलाह दी जाती है, तो कहीं रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है, तो कहीं पर छोटे-छोटे टोटके अपनाए जाते हैं। इनके अलावा और उपाय भी हैं, जिनके प्रयोग से ग्रहों से संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है, और अपने जीवन को उन्नत बनाया जा सकता है। इन्ही में से एक आसान उपाय है-वृक्षारोपण। वृक्षों से पर्यावरण की रक्षा तो होती ही है, साथ ही वे हमारी दिनचर्या पर भी अच्छा प्रभाव डालते हैं।
अनन्तकाल से ज्योतिष विज्ञान ग्रह-नक्षत्र, प्रकृति और पर्यावरण से तालमेल बनाकर मनुष्य के लिए सुखी जीवन की राह प्रशस्त कर रहा है। जीवनपर्यन्त वृक्ष किसी न किसी रूप में मनुष्य को लाभ पहुंचाते रहते हैं। 


आज हम जानतें हैं कि आपकी राशि के अनुसार कौन-सा पौधा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, यदि आप अपने घर-आंगन या उचित स्थान पर अपनी राशि अनुसार ये वृक्ष लगाएंगे तो आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
ये पौधे आपके जीवन में आने वाली परेशानियां को दूर कर सकते हैं।


कहा जाता है कि एक वृक्ष 10 लोगों के जीवन के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन(प्राणवायु) दे सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जन्म राशि के अनुकूल वृक्ष लगाना बेहद सौभाग्यशाली होता है।


द्वादश राशियों के लिए कौन-से वृक्ष लगाने से पुण्य लाभ के साथ पर्यावरण की रक्षा होगी, इस प्रकार है......


1- मेष राशि के जातकों को लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी, आंवला, आम और खैर का पेड़ लगाना चाहिए।


2-वृष राशि के जातकों को गूलर, चमेली, नीबू, अशोक, जामुन और पलास के पेड़ लगाने चाहिए।


3-मिथुन राशि के जातकों को अपामार्ग, आम, कटहल, अंगूर, बेल, बांस, बरगद और गुलाब के पौधे लगाना चाहिए।


4-कर्क राशि के जातकों को पलाश, सफ़ेद गुलाब, चांदनी, मोगरा, आंवला, पीपल और गेंदा के पेड़ लगाने चाहिए।


5-सिंह राशि के जातकों को अपामार्ग, लाल गुलाब, लाल गेंदा, जामुन, बरगद और लाल चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए।


6-कन्या राशि के जातकों को अपामार्ग, आम, कटहल, अंगूर, बेल, अमरूद, बेल और गुलाब के पौधे लगाना चाहिए।


7-तुला राशि के जातकों को गूलर,चमेली, नीबू, मौलसिरी, अर्जुन, चीकू और पलास के पेड़ लगाने चाहिए।


8-वृश्चिक राशि के जातकों को लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी, नीम और खैर का पेड़ लगाना चाहिए।


9-धनु राशि के जातकों को पीपल, बरगद, पपीता, कदम्ब और चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए।


10-मकर राशि के जातकों को शमी, तुलसी,सतावर, कटहल और अमरुद का पेड़ लगाना चाहिए।


11-कुंभ राशिके जातकों को शमी, तुलसी,सतावर,आम और अमरुद का पेड़ लगाना चाहिए।


12-मीन राशि के जातकों को पीपल, बरगद, पपीता, नीम और चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए।


हमारे ज्योतिष शास्त्र में भी पौधों का बहुत महत्व है।जिनकी पूजा करके, उनकी जड़ों का प्रयोग करके,उनकी समिधाओं के हवनादि के द्वारा हम पर्यावरण संरक्षण के साथ ही साथ ग्रहों को अपने अनुकूल करके लाभ ले सकते हैं।

On Youtube-


Related topics-


No comments:

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त Mantra theory for suffering peace

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त  Mantra theory for suffering peace संसार की समस्त वस्तुयें अनादि प्रकृति का ही रूप है,और वह...