Monday, June 17, 2019

मौली/कलावा का धार्मिक महत्व Religious importance of Mauli / Kalava

मौली का धार्मिक महत्व
Religious importance of Mauli 


मौली हमारे वैदिक पूजन परम्परा का हिस्सा है। यज्ञ के दौरान इसे बांधे जाने की परम्परा तो पहले से ही रही है, लेकिन इसको संकल्प सूत्र के साथ ही रक्षा-सूत्र के रूप में तब से बांधा जाने लगा, जबसे देवी लक्ष्मी ने राजा बलि को भाई बनाकर उसके हाथों में अपने पति भगवान विष्णु की मुक्ति के लिए यह बंधन बांधा था(यह वामन अवतार की कथा है)। मौली को हर हिन्दू बांधता है। इसे मूलत: रक्षा सूत्र कहते हैं।इसे रक्षाबंधन का भी प्रतीक माना जाता है।

मौली का अर्थ Meaning of Molly


'मौली' का शाब्दिक अर्थ है 'सबसे ऊपर'। मौली का तात्पर्य सिर से भी है।
मौली को कलाई में बांधने के कारण इसे कलावा भी कहते हैं। इसका वैदिक नाम उप मणिबंध भी है। मौली के भी कई प्रकार हैं। शंकर भगवान के सिर पर चन्द्रमा विराजमान है इसीलिए उन्हें चंद्रमौली भी कहा जाता है।

मौली बांधने का मंत्र Molly mantra


"येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।"


मौली का स्वरूप Form of mauli


मौली कच्चे धागे (सूत) से बनाई जाती है जिसमें मूलत: 3 रंग के धागे होते हैं- लाल, पीला और हरा, लेकिन कभी-कभी यह 5 धागों की भी बनती है जिसमें नीला और सफेद भी होता है। 3 का अर्थ है त्रिदेव और 5 का मतलब पंचदेव।

कहां-कहां बांधते हैं मौली?Where do you bind Molly?


मौली को हाथ की कलाई, गले और कमर में बांधा जाता है। इसके अलावा मन्नत के लिए किसी देवी-देवता के स्थान पर भी बांधा जाता है और जब मन्नत पूरी हो जाती है तो इसे खोल दिया जाता है। इसे घर में लाई गई नई वस्तु में भी बांधा जाता है।

मौली बांधने के नियम Rule of tying Molly 


● शास्त्रों के अनुसार पुरुषों एवं अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में कलावा बांधना चाहिए। विवाहित स्त्रियों के लिए बाएं हाथ में कलावा बांधने का नियम है।

● कलावा बंधवाते समय जिस हाथ में कलावा बंधवा रहे हों, उसकी मुट्ठी बंधी होनी चाहिए और सिर ढका होना चाहिए।

● मौली कहीं पर भी बांधें, एक बात का हमेशा ध्यान रहे कि इस सूत्र को केवल 3 बार ही लपेटना चाहिए व इसके बांधने में वैदिक विधि व मन्त्र का प्रयोग करना चाहिए।

मौली को किन अवसरों पर बांधा जाता है?
On what occasions are Molly tied?


● पर्व-त्योहार के अलावा किसी अन्य दिन कलावा बांधने के लिए  रविवार मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ माना जाता है।

● हर मंगलवार और शनिवार को पुरानी मौली को उतारकर नई मौली बांधना उचित माना गया है। उतारी हुई पुरानी मौली को पीपल के वृक्ष के पास रख दें या किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

● प्रतिवर्ष की संक्रांति के दिन, यज्ञ की शुरुआत में, कोई इच्छित कार्य के प्रारंभ में, मांगलिक कार्य, विवाह आदि हिन्दू संस्कारों के दौरान मौली बांधी जाती है।

● मौली को धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। 

● किसी अच्छे कार्य की शुरुआत में संकल्प के लिए भी बांधते हैं।

● किसी देवी या देवता के मंदिर में मन्नत के लिए भी बांधते हैं।

● मौली बांधने के 3 कारण हैं- पहला आध्यात्मिक, दूसरा चिकित्सीय और तीसरा मनोवैज्ञानिक।

● किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करते समय या नई वस्तु खरीदने पर हम उसे मौली बांधते हैं ताकि वह हमारे जीवन में शुभता प्रदान करे।

● हिन्दू धर्म में प्रत्येक धार्मिक कर्म यानी पूजा-पाठ, उद्घाटन, यज्ञ, हवन, संस्कार आदि के पूर्व पुरोहितों द्वारा यजमान के दाएं हाथ में मौली बांधी जाती है।

● इसके अलावा पालतू पशुओं में हमारे गाय, बैल और भैंस को भी पड़वा, गोवर्धन और होली के दिन मौली बांधी जाती है।

संकटों से रक्षा करती है मौली Molly protects from crisis


मौली को कलाई में बांधने पर कलावा या उप मणिबंध करते हैं। हाथ के मूल में 3 रेखाएं होती हैं जिनको मणिबंध कहते हैं। भाग्य व जीवनरेखा का उद्गम स्थल भी मणिबंध ही है। इन तीनों रेखाओं में दैहिक, दैविक व भौतिक जैसे त्रिविध तापों को देने व मुक्त करने की शक्ति रहती है। 

इन मणिबंधों के नाम शिव, विष्णु व ब्रह्मा हैं। इसी तरह शक्ति, लक्ष्मी व सरस्वती का भी यहां साक्षात वास रहता है। जब हम कलावा का मंत्र रक्षा हेतु पढ़कर कलाई में बांधते हैं तो यह तीन धागों का सूत्र त्रिदेवों व त्रिशक्तियों को समर्पित हो जाता है, जिससे रक्षा-सूत्र धारण करने वाले प्राणी की सब प्रकार से रक्षा होती है।

Releted topics-
● कलावा या मौली Kalawa ya Mauli

● आपका वाहन और उसका नम्बर Your vehicle and its number

● क्या देवता भोग ग्रहण करते है ? kya devata bhog grahan karate hai ?

No comments:

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त Mantra theory for suffering peace

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त  Mantra theory for suffering peace संसार की समस्त वस्तुयें अनादि प्रकृति का ही रूप है,और वह...