Pages

Thursday, February 7, 2019

कलावा या मौली Kalawa ya Mauli

कलावा या मौली Kalawa ya Mauli


हमारे यहां जब भी कोई शुभ अवसर आता है या किसी भी पूजन विधान में कलावा या मौली बांधने की परंपरा है।
कलावा/ मौली तीन धागों से मिलकर बना हुआ होता है। आम तौर पर यह सूत से बना होता है।
इसमें लाल, पीले, हरे या सफ़ेद रंग के धागे होते हैं। यह तीन धागे त्रिशक्तियों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) के प्रतीक माने जाते हैं।
हिन्दू धर्म में इसको रक्षा के लिए धारण किया जाता है।
मान्यता है कि जो कोई भी विधि विधान से रक्षा सूत्र या कलावा धारण करता है, उसकी हर प्रकार के अनिष्टों से रक्षा होती है।

कलावा धारण करने के क्या लाभ हैं?
What are the benefits of holding kalawa

कलावा आम तौर पर कलाई में धारण किया जाता है।
अतः यह तीनों धातुओं (कफ,वात,पित्त) को संतुलित करती हैं।
इसे विशेष  मंत्रों के साथ बांधा जाता है।
अतः यह धारण करने वाले की रक्षा भी करता है।
अलग-अलग तरह की समस्याओं के निवारण के लिए अलग-अलग तरह के कलावे बांधे जाते हैं।
हर तरह के कलावे के लिए अलग तरह का मंत्र होता है।

कलावा धारण करने या बांधने की सावधानियां क्या हैं?
What are the precautions to hold the kalawa?

कलावा सूत का बना हुआ ही होना चाहिए।
इसे मन्त्रों के साथ ही बांधना चाहिए।
इसे किसी भी दिन पूजा के बाद धारण कर सकते हैं।
लाल, पीला और सफ़ेद रंग का बना हुआ कलावा सर्वोत्तम होता है।
एक बार बांधा हुआ कलावा एक सप्ताह में बदल देना चाहिए।
पुराने कलावे को वृक्ष के नीच रख देना चाहिए या मिटटी में दबा देना चाहिए।

अपने  उद्देश्यों के अनुसार कलावे धारण करें-
Hold the artwork according to your purposes

शिक्षा और एकाग्रता के लिए-
For education and concentration
नारंगी रंग का कलावा धारण करें
इसे बृहस्पतिवार प्रातः या वसंत पंचमी को बांधें।

विवाह संबंधी समस्याओं के लिए-
For marriage problems
पीले और सफेद रंग का कलावा धारण करें।
इसे शुक्रवार को प्रातः धारण करें।
इसे दीपावली पर भी धारण करना शुभ होगा।

रोजगार और आर्थिक लाभ के लिए-
For employment and economic benefits
नीले रंग का कलावा बांधना अच्छा होगा।
इसे शनिवार की शाम को बांधें।
इसे अगर किसी बुजुर्ग व्यक्ति से बंधवाएं तो अच्छा होगा।

नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा के लिए-
To protect from negative energy
काले रंग के सूती धागे बांधने चाहिए।
इसको बांधने के पूर्व मां काली को अर्पित करें।
इसके साथ किसी अन्य रंग के धागे बिलकुल न बांधें।

हर तरह से रक्षा के लिए-
For every way possible to protect
लाल पीले सफ़ेद रंग का मिश्रित कलावा बांधना चाहिए।
इसको बांधने के पूर्व भगवान को अर्पित कर दें।
अगर किसी सात्विक या धार्मिक व्यक्ति से बंधवाएं तो काफी उत्तम होगा।

Related topics-

No comments:

Post a Comment