Monday, September 1, 2025

महालय श्राद्ध पक्ष 2025 mhalaya shradha paksha 2025

महालय श्राद्ध पक्ष 2025
mhalaya shradha paksha 2025

महालय श्राद्ध पक्ष (पितृ पक्ष) 7 सितंबर 2025 से शुरू होकर 21 सितंबर 2025 तक चलेगा।


यह पक्ष भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन  कृष्ण अमावस्या तक रहता है। इस प्रकार इसमें कुल सोलह तिथियां होती हैं।


इस दौरान हर दिन विशेष श्राद्ध किया जाता है, जैसे कि पूर्णिमा श्राद्ध, प्रतिपदा श्राद्ध, द्वितीया श्राद्ध, भरणी श्राद्ध, मघा श्राद्ध इत्यादि।


अंतिम दिन को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है, जिस दिन उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती।


श्राद्ध 2025 में प्रमुख तिथियां निम्नलिखित हैं:-


पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर पूर्णिमा से होगी और 21 सितंबर को अमावस्या तिथि पर पितृपक्ष समाप्त होगा।


पूर्णिमा तिथि श्राद्ध - 7 सितंबर 2025 रविवार (दिन में 12:57 तक कर लें, उसके पश्चात ग्रहण का सूतक काल आरम्भ हो जाएगा)


पितृपक्ष 2025 में श्राद्ध की तिथियां


07 सितंबर 2025 रविवार पूर्णिमा श्राद्ध
08 सितंबर 2025 सोमवार प्रतिपदा श्राद्ध
09 सितंबर 2025 मंगलवार द्वितीया श्राद्ध
10 सितंबर 2025 बुधवार तृतीया व चतुर्थी श्राद्ध
11 सितंबर 2025 गुरुवार चतुर्थी/पंचमी व महा भरणी श्राद्ध
12 सितंबर 2025 शुक्रवार षष्ठी श्राद्ध
13 सितंबर 2025 शनिवार सप्तमी श्राद्ध
14 सितंबर 2025 रविवार अष्टमी श्राद्ध
15 सितंबर 2025 सोमवार नवमी श्राद्ध
16 सितंबर 2025 मंगलवार दशमी श्राद्ध
17 सितंबर 2025 बुधवार एकादशी श्राद्ध
18 सितंबर 2025 गुरुवार द्वादशी श्राद्ध
19 सितंबर 2025 शुक्रवार त्रयोदशी व मघा श्राद्ध
20 सितंबर 2025 शनिवार चतुर्दशी श्राद्ध
21 सितंबर 2025 रविवार सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध पितृ विसर्जन


श्राद्ध पक्ष की अवधि कुल 15 दिन की होती है और यह पितरों की आत्मा की शांति के लिए महत्वपुर्ण माना जाता है। 

इस दौरान पिण्डदान, तर्पण और श्राद्ध के अन्य धार्मिक कर्म किए जाते हैं, जिससे पितर प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।


Youtube पर देखें:- http://youtube.com/post/Ugkx0aI3_kpa9BXvxRA2mm20-mhZhx8S-ui7?si=wt4N7D7ADHeln-5Z

No comments:

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त Mantra theory for suffering peace

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त  Mantra theory for suffering peace संसार की समस्त वस्तुयें अनादि प्रकृति का ही रूप है,और वह...