Tuesday, June 25, 2024

Shukra Uday 2024 शुक्र उदय कब होंगे?

Shukra Uday 2024

Shukrodaya 2024

शुक्र उदय कब होंगे?
वास्तव में शुक्र उदय कब होगा?
शुक्र उदय का निर्णय पञ्चांग के आधार पर या गूगल के आधार पर?
शुक्र उदय 2024 में किसका निर्णय सही है?





Shukra Uday 2024

Shukroday 2024


इस बार गर्मियों में विवाह प्रस्तावों और सभी संस्कारों पर यकायक रोक लग गई कारण गुरु और शुक्र ग्रह एक के बाद एक अस्त हो गए।

क्योंकि गूगल पर सर्च करने पर लोगों को कई अलग-अलग तारीखों की जानकारी मिल रही है, जैसे-कहीं पर 28 या 29 जून 2024 को शुक्र ग्रह का उदय बताया गया है।तो कहीं पर 02 जुलाई 2024 को तो कहीं पर 07 जुलाई 2024 को।

यह सारी जानकारी तथाकथित आचार्यो के द्वारा ही डाली गई है,ऐसा माना जाएगा क्योंकि गूगल के पास अपना तो कुछ है ही नहीं, वो तो आपके सर्च करने पर वही दिखाता है जो जानकारी उस विषय पर लोगों के द्वारा दी गई है।

अब बात करें इंटरनेट पर जानकारी की तो हम इनमे से किसी भी तारीख को सही मान लेते हैं और इंटरनेट के ही एक अंग ज्योतिष एप या सॉफ्टवेयर पर देखने में क्यों अंतर हो रहा है?
आप स्वयं देखिए कि शुक्र उदय गूगल पर दिखाई तारीखों पर क्या हम उसी तारीख की जन्मपत्री किसी भी एप पर देखेंगे तो शुक्रास्त ही दिखेगा,ऐसा कैसे सम्भव है?
क्या आपके पास इसका कोई जवाब है?
जबकि पञ्चाङ्ग में जो निर्णय दिया गया है वो गूगल पर नही दिखता।
इससे या तो पञ्चाङ्ग का महत्व ही नहीं रहा या तो फिर वो अपडेट नही किये गए।
जबकि कुछ समय पहले तक सारा निर्णय पञ्चाङ्ग से ही होता रहा है।

अब शुक्र का उदय होने जा रहा हैं। पञ्चाङ्ग निर्णय के अनुसार 05 जुलाई 2024 को शुक्र उदय होंगे और 08 जुलाई जो शुक्र का बालत्व समाप्त हो जाएगा।

शास्त्रों में पञ्चाङ्ग का बड़ा महत्व बताया गया है,नववर्ष आरम्भ में पञ्चाङ्ग श्रवण का शुभफल प्राप्त होता है।

मेरा उन सभी महानुभाव ज्योतिषाचार्य महोदय से अनुरोध है,कि जो लोग मुख्य भूमिका में हैं बड़े-बड़े संस्थानों का संचालन कर रहे हैं उन्हें अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि सर्व सम्मति से निर्णय दें।
क्योंकि जनसाधारण आचार्यगण तो अनुसरण ही करते हैं, उनकी स्थिति उन्हें उस परिवेश से बाहर नहीं निकलने देती है।
अन्यथा इस प्रकार के कन्फ्यूजन हमारी संस्कृति पर आघात करते हैं, कारण किसी को भी तथ्य समझने की आवश्यकता नहीं है उनके पास समय ही नहीं है।
अतः आप सभी से अनुरोध है कि अपनी संस्कृति को बचाए रखने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।

यूट्यूब चैनल पर देखें-


Releted topics--

चाँदी के कुछ अद्भुत प्रयोगSome amazing uses of silver

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त Mantra theory for suffering peace

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त  Mantra theory for suffering peace संसार की समस्त वस्तुयें अनादि प्रकृति का ही रूप है,और वह...