Wednesday, February 12, 2020

जानें ज्योतिष अनुसार किस महीने में बच्चों का दांत निकलना माना जाता है शुभ According to astrology, in which month it is considered auspicious for children to have teeth


जानें ज्योतिष अनुसार किस महीने में बच्चों का दांत निकलना माना जाता है शुभAccording to astrology, in which month it is considered auspicious for children to have teeth


ज्योतिष के अनुसार बच्चों के दांत निकलने के शुभाशुभ परिणाम
According to astrology, the good bad results of children's teeth
छोटे बच्चों के दांत निकलने को लेकर काफी सारी मान्यताएं प्रचलित है।
ज्योतिष अनुसार बच्चे के दांत पाचवें महीने के बाद निकलना शुभ माना गया है। यहां जानें किस महीने निकला दांत कैसा प्रभाव डालता है…

जानें ज्योतिष अनुसार किस महीने में बच्चों के दांत निकलने का कैसा प्रभाव पड़ता है।
According to astrology, in what month is the effect of children's teeth coming out.

● माना जाता है कि जिस बच्चे के जन्म के समय से ही दांत होते हैं। यह माता-पिता के लिए काफी कष्टकारी साबित होते हैं। इससे माता और पिता दोनों के ही स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
● आमतौर पर बच्चों का नीचे वाला दांत पहले आता है। ज्योतिष अनुसार जिन बच्चों का ऊपर वाला दांत सबसे पहले निकल जाए तो यह बच्चे के ननिहाल पक्ष के लिए अशुभ होता है।
● बच्चे के दांत पहले महीने में निकलना बच्चे के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे खुद उस बच्चे को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
● दूसरे महीने पर दांत निकलने से उस बच्चे के भाईयों को कष्ट होता है।
● तीसरे महीने में दांत निकलना बहन के लिए अशुभ होता है।
● चौथे महीने में दांत निकलने से उस बच्चे की माता को कष्ट होता है।
● पांचवें महीने में दांत निकलने से बड़े भाई को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
● छठे महीने में दांत निकलना शुभ माना जाता है। इससे माता और पिता को आनंद की प्राप्ति होती है। रुके हुए काम बनने लगते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होने लगती है।
● सातवें महीने में दांत निकलना पिता के लिए काफी शुभ होता है। पिता को व्यापार में उन्नति मिलती है।
● आठवें महीने में दांत निकलना मामा के लिए कष्टदायक साबित होता है।
● नौवें महीने में दांत निकलने से धन की प्राप्ति होती है।
● दशवे महीने में दांत निकलने से सुख की प्राप्ति होती है।
● ग्यारहवें महीने में दांत निकलने से सुख और धन दोनों की प्राप्ति होती है।
● बारहवें महीने में दांत निकलने से धन और धान्य मिलता है।

Related topics:-




No comments:

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त Mantra theory for suffering peace

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त  Mantra theory for suffering peace संसार की समस्त वस्तुयें अनादि प्रकृति का ही रूप है,और वह...