Saturday, July 30, 2016

वास्तु टिप्स vaastu tips

  वास्तु टिप्स


घर में रखें पीतल का शेर, बढेगा आत्मविश्वास

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखा हर सामान घर के वास्तु पर अपना गहरा प्रभाव डालता है। घर में कुछ विशेष प्रकार का सजावट का सामान रखने से उसका सकारात्मक प्रभाव कुछ ही समय में दिखाई देने लगता है। यदि आपको लगता है कि आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो आपको घर में पीतल का शेर रखना चाहिए।

घर में रखें  क्रिस्टल ग्लोब,  मिलेगी सफलता

वास्तु शास्त्र के अनुसार जो लोग अपने व्यापार या करियर के प्रति चिंतित हैं तो उन्हें अपने कमरे, दुकान या ऑफिस में क्रिस्टल ग्लोब रखना चाहिए। इस ग्लोब से पॉजिटिव एनर्जी निकलती है, जो आपके व्यक्तित्व में नई ऊर्जा का संचार करती है और आप अपने करियर में उन्नति करते हैं। विद्यार्थियों के लिए क्रिस्टल ग्लोब काफी लाभदायक होता है। इससे उनकी स्मरण शक्ति तथा एकाग्रता बढ़ती है। इसलिए विद्यार्थियों के कमरे में क्रिस्टल ग्लोब रखना अच्छा होता है।

Related topics-

● जीवन का मुख्य रहस्य The main secret of life

No comments:

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त Mantra theory for suffering peace

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त  Mantra theory for suffering peace संसार की समस्त वस्तुयें अनादि प्रकृति का ही रूप है,और वह...