Wednesday, July 31, 2019

हृदयस्पर्शी प्रेरणा Heart touching inspiration

हृदयस्पर्शी प्रेरणा

Heart touching inspiration

                                                                            

जब  तक  चलेगी जिंदगी की सांसे,
कहीं  प्यार तो  कहीं टकराव मिलेगा ।
कहीं   बनेंगे   संबंध   अंतर्मन  से  तो,
कहीं आत्मीयता का भी अभाव मिलेगा ।।

कहीं  मिलेगी  जिंदगी में प्रशंसा तो,
कहीं नाराजगियों का बहाव मिलेगा ।
कहीं  मिलेगी सच्चे मन से दुआऐं तो,
कहीं  भावनाओं  में  दुर्भाव मिलेगा ।।

कहीं बनेंगे पराए रिश्तें भी अपने तो
कहीं अपनों से ही खिंचाव मिलेगा ।
कहीं  होगी  खुशामदें चेहरे  पर तो,
कहीं पीठ पे बुराइयों का घाव मिलेगा।।

तू  चलाचल  राही "अज्ञात" अपने कर्मपथ पर,
जैसा  तेरा  भाव  वैसा  ही  प्रभाव  मिलेगा।
रख स्वभाव में शुद्धता का स्पर्श तू "अकिंचन",
अवश्य  तुझे   जिंदगी का  पड़ाव  मिलेगा ।।

Related topics-
जीवन का मुख्य रहस्य The main secret of life

● एक प्रेरक बोध कथा A motivational perception story

● स्वामी विवेकानंद की कुछ सफलतादायक बातें Some of Swami Vivekananda's Successful Things

● मन और विचारों का आध्यात्मिक प्रभाव Spiritual effects of mind and thoughts

No comments:

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त Mantra theory for suffering peace

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त  Mantra theory for suffering peace संसार की समस्त वस्तुयें अनादि प्रकृति का ही रूप है,और वह...