Monday, July 15, 2019

खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण Khandagaras Chandra Eclipse 2019

Khandagaras Chandra Eclipse खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण 2019


आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार तदनुसार 16/17 जुलाई 2019 रात में खंडग्रास चन्द्रग्रहण लगेगा जो पूरे  भारत में दिखाई देगा।
भारतीय मानक समयानुसार इसका स्पर्श घंटा 25 मिनट 32 पर होगा। ग्रहण का मध्य घंटा 27 मिनट 01 पर होगा।तथा चन्द्र ग्रहण घंटा 24 मिनट 30 पर समाप्त हो जायेगा।
चूँकि चन्द्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले लगता है अतः सूतक दिन में घंटा 16 मिनट 32 से शुरू होगा।

भारत के अतिरिक्त इस चन्द्र ग्रहण को दक्षिण अमेरिका, सम्पूर्ण यूरोप,न्यूजीलैण्ड के कुछ भाग,आस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग, दक्षिण एवं उत्तरी कोरिया चीन के उत्तर पूर्वी भाग एवं रूस के कुछ भागों से तथा प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका से देखा जा सकेगा।
चन्द्र ग्रहण का स्पर्श उत्तराषाड़ नक्षत्र प्रथम चरण धनु राशि में होगा तथा मोक्ष उत्तराषाड़ नक्षत्र 2 चरण मकर राशि में होगा।अतः इस नक्षत्र-राशि में जन्म लेने वालों को सावधानी रखनी चाहिए।

मेष,मिथुन,सिंह,वृश्चिक राशि हेतु सामान्य मध्यम फल।
कर्क, तुला,कुम्भ,मीन राशि हेतु ग्रहण का दर्शन करना शुभ सुखद फल दायक है।
वृष,कन्या, धनु,मकर राशि हेतु नेष्ट, तथा दर्शन अशुभ फलदायक है।

साथ ही यह चन्द्र ग्रहण सेनानायक, मंत्री,धर्म नेता,कथावाचक, कर्मकांडी पंडित,उद्योग पति-प्रशासक,महिला विशेष पर भी प्रभार सूचक एवं दर्शन योग्य नही है।

कंदमूल,सुपारी,गुड़,तेल,लाल रंग की वस्तु,चावल, सोना,मोती, घी, आदि वस्तुओं का कार्य व्यवसाय भावी लाभप्रद बन पावे।

Related topics-

● जानें अपने शत्रु को उसकी राशि अनुसार Know your enemy according to its amount

● जीवन का मुख्य रहस्य The main secret of life

● जीवन मे उन्नति हेतु कुछ उपाय Some Tips for Advancing Life

● दुर्भाग्य दूर करने हेतु क्षिप्रप्रसाद गणपति Kshipraprasad Ganpati to remove misfortune

No comments:

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त Mantra theory for suffering peace

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त  Mantra theory for suffering peace संसार की समस्त वस्तुयें अनादि प्रकृति का ही रूप है,और वह...