Thursday, December 19, 2019

सूर्य ग्रहण 2019 Solar eclipse 2019

खण्ड ग्रास /कंकणाकृति सूर्य ग्रहण-


संवत् 2076 पौष कृष्ण पक्ष 30 अमावस्या गुरुवार तारीख 26-12-2019 को होगा।
यह ग्रहण मूल नक्षत्र एवं धनु राशि मण्डल पर मान्य है, अतः इस नक्षत्र/राशि वालों को ग्रहण दर्शन नही करना चाहिए।
अपने इष्टदेव की आराधना गुरुमंत्र जप एवं धार्मिक ग्रंथों का पठन-मनन करना चाहिए।

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
Eclipse effects on zodiac signs


यह ग्रहण मेष,मिथुन, सिंह, वृश्चिक राशि हेतु सामान्य मध्यम फल कारक।
वृष, कन्या, धनु, मकर राशि हेतु नष्ट अशुभ फल दर्शन करना योग्य नहीं।
कर्क, तुला,कुम्भ, मीन राशि हेतु शुभफलदायी दर्शन शुभ सुखद फल।

ग्रहण का सूतक काल एवं समय
Sutak period and time of eclipse


इस  ग्रहण का सूतक यम-नियम 25-12-2019 को रात्रि 08:10 बजे से मान्य तथा ग्रहण का स्पर्श तारीख 26-12-2019 को प्रातः काल 08:10 बजे से मान्य तथा मोक्ष शुद्धि काल दिन में 10:51बजे दिन में स्पष्ट है।
ग्रहण का पर्व काल कुल दो घण्टे इकतालीस मिनट का है।

ग्रहण दृश्य कहाँ कहाँ होगा?
Where will the eclipse scene take place?


यह ग्रहण भारत में दक्षिण के कुछ क्षेत्र छोड़कर(क्योंकि दक्षिणी भारत में कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा)।
पूर्वी सऊदी अरबिया,ओमान,यमन,पूर्वी इथियोपिया, सोमालिका, पूर्वी व मध्य केन्या, भारत का पूर्वी,दक्षिणी-पश्चिमी समुद्री क्षेत्र, रूस का दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र,उज्बेकिस्तान, तुर्क मेनिस्तान,इरान दुबई,अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, मंगोलिया, कोरिया, चीन,नेपाल,भूटान,म्यामांर, बांग्लादेश, मलेशिया, ब्रुनेई, फिलीपींस, इंडोनेशिया, उत्तरी, पूर्वी, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, जापान आदि में खण्डग्रास रूप में दृश्य होगा तथा भारत में पेरामबुर, मंगलुरु, पत्तूरु, कन्नूर, कोझीकोडे, बांदपुर, टाइगर रिजर्व, पलक्कड़,तिरुपुर,इरोडे, डिलिगुल, मदुराई, तिरुचिरापल्ली, तथा भारत के अतिरिक्त उत्तरी श्रीलंका,मध्य इंडोनेशिया, मलेशिया, सऊदी अरबिया का उत्तर पूर्वी क्षेत्र आदि में यह ग्रहण कंकणाकृति रूप में दृश्य होगा।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव
Solar eclipse effect


यह सूर्य ग्रहण व्यापार, शिक्षा, धार्मिक हलचल, देश के अपराध में एवं वरिष्ठ व्यक्ति, युद्ध, अग्नि प्रकोप, ब्राह्मण, क्षत्रिय, जाति पर प्रभार सूचक,गेंहू,मक्का,ज्वार,बाजरा,चना,जौ,उड़द, मूँग, मोठ, सोना-चाँदी में तेजी आएगी।

Related topics-

आयु - वय - प्रमाण Age proof

● गजलक्ष्मी व्रत gajalakshmee vrat

No comments:

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त Mantra theory for suffering peace

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त  Mantra theory for suffering peace संसार की समस्त वस्तुयें अनादि प्रकृति का ही रूप है,और वह...