Pages

Thursday, October 3, 2019

सच और झूठ की कहानी Story of truth and lies

         सच और झूठ की कहानी

     Story of truth and lies


एक बार सच और झूठ दोनों एक नदी के किनारे आ मिलते हैं, दोनों ने एक दूसरे का हाल चाल पूछा, फिर विचार किया कि नदी में स्नान कर लें।
दोनों ने अपने कपड़े किनारे रखे और स्नान करने लगे।झूठ थोड़ा पहले ही निकल आया और सच के कपड़े पहन कर चला गया।
थोड़ी देर बाद जब सच नदी से बाहर आया तो देखा उसके कपड़े गायब थे।अब वो क्या करे?वो झूठ के कपड़े तो पहन नही सकता था।
कहा जाता है कि तभी से सच नंगा है, वो किसी के सामने नही जा सकता।यदि जाता भी है तो लोग उसे स्वीकार नहीं कर पाते उल्टे उसे ही अशिष्ट आदि न जाने कितने नामों से पुकारते हैं।
और उधर झूठ सच के कपड़े पहनने के बाद लोगों के बीच बड़े ठाठ  से जाता और लोग उसकी बात भी मानते।
वास्तव में हमारे जीवन में यही हो रहा है।
क्या आपके साथ भी तो ऐसा नहीं हो रहा?

Related topics-

● क्या करें जब जिंदगी बोझ लगने लगे? What to do when life starts becoming a burden?

● जीवन का मुख्य रहस्य The main secret of life

● मन और विचारों का आध्यात्मिक प्रभाव Spiritual effects of mind and thoughts

No comments:

Post a Comment