Pages

Friday, October 4, 2019

आरती माँ जगदम्बा गौरी गिरिराज किशोरी

आरती माँ जगदम्बा गौरी गिरिराज किशोरी



जै गौरी गिरिराज किशोरी आरती तुम्हारी।
जै महेश मुख चन्द्रचकोरी आरती तुम्हारी।।

एक भरोसा तेरा मईया दूजा नही सहारा है।2
कर दो मईया मोरि सहईया 2 आरती तुम्हारी।।

जै गौरी गिरिराज किशोरी आरती तुम्हारी।
जै महेश मुख चन्द्रचकोरी आरती तुम्हारी।।

अतुलित तेज बदन पर सोहै तिहुँ लोक उजियारा है।2
भक्तों की कल्याण करइया 2 आरती तुम्हारी।

जै गौरी गिरिराज किशोरी आरती तुम्हारी।
जै महेश मुख चन्द्रचकोरी आरती तुम्हारी।।

जो कोई माँ की करे आरती कष्ट कभी नही पाता है।2
दूध पूत भण्डार भरईया 2 आरती तुम्हारी।।

 जै गौरी गिरिराज किशोरी आरती तुम्हारी।
जै महेश मुख चन्द्रचकोरी आरती तुम्हारी।।

रोग हरो माँ, शोक हरो माँ, शत्रु से बचाओ।2
"विजय"करो माँ बजे बधइया 2,आरती तुम्हारी।।

 जै गौरी गिरिराज किशोरी आरती तुम्हारी।
जै महेश मुख चन्द्रचकोरी आरती तुम्हारी।।

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्येत्र्यंबके गौरि नारायणि नमोस्तुते।।

Related topics-

● माता महालक्ष्मी जी की आरती Aarti of Goddess Mahalaxmi

● श्री विश्वकर्मा आरती shree Vishwakarma Aarti

● वन्दना जगदीश्वर Vandana jagadishwar

● भगवती दुर्गा की आरती Aarti Bhagwati Durga

● वर्ष भर के प्रमुख व्रत-पर्व-त्योहार Major fast-festival of the year

No comments:

Post a Comment