Pages

Thursday, October 24, 2019

धनतेरस 2019 Dhanteras 2019 की खरीदारी क्या लाएं घर पर?

धनतेरस 2019 Dhanteras 2019
इस धनतेरस शुभ समृद्धि  और लाभ  के लिए इन चीजों में से कोई तीन चीजें जरूर लाएं घर पर
हम सभी लोग अपने घर में धनतेरस के पर्व पर कुछ न कुछ सामान जरूर खरीद कर लाते हैं।
बहुत सारी घर की आवश्यकता की वस्तुएं हम धनतेरस पर लाने  को पहले से ही निश्चित करते हैं। परन्तु इसके बाद भी अक्सर हम निश्चित नहीं हो पाते कि वास्तव में धनतेरस पर क्या लाएं।
आइए जानते हैं धनतेरस पर लाने वाली कुछ प्रमुख वस्तुओं के बारे में, जिनके द्वारा हमे समृद्धि भी प्राप्त होती है और हमारापर्व भी हो जाता है।
धनतेरस पर खरीदारी करते समय कुछ चीजों को याद रखना अतिआवश्यक है। आइए जानते हैं, क्या हैं वो  चीजें, जिनके साथ माता लक्ष्मी का हमारे घर में होता है प्रवेश...
धनिया
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीद कर लाएं और लक्ष्मी पूजा के समय इसकी भी पूजा करें। दीपावली पूजन के बाद घर के आंगन या गमलों में इसे डाल दें क्योंकि यह धनदायक माना जाता है।
गणेश लक्ष्मी की मूर्ति
गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को धनतेरस के दिन घर लाने से घर में धन संपत्ति बनी रहती है।
सोना-चांदी
धनतेरस के दिन सोना चांदी और धातु का सामान खरीदने से घर में सदैव लक्ष्मी बनी रहती हैं।
गूंजा
धनतेरस के दिन घर में गूंजा लाने से धनप्राप्ति के द्वार खुल जाते हैं। लक्ष्मी पूजन के समय भी इसे पूजा में रखा जाता है।
कौड़ी
कौड़ी को घर में रखने से उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। पूजन के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी या धन वाले स्थान पर रखने से धन की कमी कभी नहीं होती है।
शंख
शंख को घर में लाने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है।
झाड़ू
झाड़ू से नकारात्मक शक्तियां घर से बाहर जाएंगी और साफ सुथरे घर में माता लक्ष्मी का आगमन होगा।
नमक
इस दिन नमक खरीद कर लाने से साल भर धन का अभाव नहीं होता और सुख समृद्धि घर में ही टिकी रहती है।

श्रीयंत्र
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए स्फटिक का श्रीयंत्र घर लाएं और पूजा के बाद इस श्रीयंत्र को केसरिया कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रख दें, इससे सदा वहां बरकत बनी रहेगी।

चाँदी का हाथी

व्यापार और आत्मविश्वास को बढ़ाने में चाँदी का हाथी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Related topics-

● दीपावली पूजन मुहूर्त 2019 Deepawali Pujan Muhurta 2019

● दीपावली पूजन की विशेष विधि Special method of Deepawali worship

● धनतेरस और धन्वन्तरि Dhanteras and Dhanvantri

No comments:

Post a Comment