Pages

Thursday, October 24, 2019

धनतेरस और आर्थिक स्थिति Dhanteras and economic condition

धनतेरस पर इस उपाय से जान जाएंगे अपनी आर्थिक स्थिति का हाल
dhanateras par is upaay se aapakee aarthik sthiti ka haal pata chalega

दीपावली पर्व पर नतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोना, चांदी, पीतल के बरतन आदि की खरीद करते हैं। लोगों की आस्था है कि इस दिन खरीदारी करने से साल भर आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और पैसों को लेकर संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होती है।
इसी कारण से हर साल धनतेरस के मौके पर हर घर में कुछ ना कुछ खरीदने कि परंपरा है। लेकिन अक्सर ऐसा भी होता है कि धनतेरस के मौके पर खरीदारी के बावजूद आपको पूरे साल धन से जुड़ी परेशानियां उठानी पड़ती है। तो आज एक ऐसे आसान उपाय के द्वारा हम अनुमान लगा सकते हैं कि वर्ष भर हमारी आर्थिक स्थिति कैसी रह सकती है?
धनतेरस के दिन आपको एक आसान सा उपाय करना है और इससे आप आने वाले समय में अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में जान सकते हैं।

आप धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीद कर ले आएं। इसे आप संभालकर अपने पूजा घर में रख दें।
इस धनिया को आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी के सामने रखकर पूजा करें। अगले दिन आप इस धनिया को सुबह के समय गमले या फिर घर के बगीचे में बिखेर दें।
ऐसा माना जाता है कि साबुत धनिया से यदि हरा भरा पौधा उग जाता है तो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थित बढ़िया रहेगी।
यदि धनिया का पौधा हरा लेकिन थोडा कमजोर है तो पैसों को लेकर आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। पीला और बीमार पौधा या फिर पौधा ना उगना संकेत देता है कि आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

समृद्धि और खुशहाली के लिए अपना सकते हैं ये उपाय
ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन जो कार्य  किया जाता है उसका लाभ 13 गुना बढ़कर व्यक्ति को मिलता है। इस दिन 13 अंक बेहद शुभ माना जाता है। आप इस पावन दिन पर घर के अंदर 13 दिए और घर की दहलीज और बाहर की तरफ 13 दिए जलाएं।आपकी दीपावली जगमग होगी।

Related topics-

● धनत्रयोदशी के अवसर पर यमदीपदान

● श्री यंत्र shree yantra

अष्ट स्वरूपा महालक्ष्मी Ashta Swaroopa Mahalakshmi



No comments:

Post a Comment