Pages

Thursday, October 24, 2019

दीपावली पूजन मुहूर्त 2019 Deepawali Pujan Muhurta 2019

         दीपावली पूजन मुहूर्त 2019
Deepawali Pujan Muhurta 2019


आओ माता लक्ष्मी,
गणपति ऋद्धि सिद्धि दातार।
आन विराजो काज में,
कर दो मम उद्धार।।

27 अक्टूबर 2019 कार्तिक कृष्ण अमावस्या रविवार में श्री महालक्ष्मी पूजन दीपावली पर्व मनाया जाएगा।इस दिन चतुर्दशी तिथि दिन में 12:22 तक  रहेगी,तत्पश्चात अमावस्या आ जाएगी।इसलिए दीपावली पर्व चतुर्दशी में मनाया जाएगा।
रविवार दीपावली के दिन चित्रा नक्षत्र 03:16 मिनट तक और विष्कुम्भ योग 22:09 मिनट तक रहेगा।
पद्म नामक सुयोग में इस वर्ष लक्ष्मी पूजन बहुत अच्छा माना जाएगा।
चित्रा नक्षत्र-मृदु मैत्र संज्ञक होने से सभी तरह के कामकाज,उद्योग धन्धे वालो के लिए शुभ कहा जाएगा।
दीपावली पर्व लक्ष्मी जी की उत्पत्ति तिथि होने से सभी तरह के काम धन्धे वालों के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है।

दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्तAuspicious time for Deepawali worship


● मध्यान्ह 12:27 मिनट से मकर लग्न कार्य विशेष के लिए उत्तम रहेगी,जिसमे शुभ का चौघड़िया मुहूर्त कार्य सिद्धिप्रद लाभदायक रहेगा।

● दिन में 02:10 मिनट से कुम्भ लग्न 03:38 तक रहेगी,जो अपने स्वामी से दृष्ट होकर अत्यंत शुभफलदायी है।इसमें दीपावली पूजन, कुबेरभण्डारी पूजन, बही-बसना पूजन श्रेष्ठ माना जाएगा।

● मीन मेष लग्न-दोपहर बाद 03:35 से सायं 06:35 तक रहने वाली मीन मेष लग्नें अपने स्वामी से दृष्ट अत्यंत शुभ हैं।

● मेष गोधूलि लग्न कही जाएगी - धेनुधूरि वेला लगन सकल सुमंगल मूल।।
मेष लग्न प्रदोष काल में भी रहेगी।दीपावली पूजन के लिए उत्तम कही जाएगी।

● रात्रिवेला में शुभ,अमृत,और चर के तीन चौघड़िया मुहूर्त सायं 05:35 से रात 10:28 मिनट तक रहेंगे और ये तीनो ही मुहूर्त श्रेष्ठ कहे जाएंगे।

● वृष लग्न सायं 06:39 से प्रारम्भ होगी,जिसमें प्रदोष काल आ जाएगा।लग्न पर शुभ ग्रह  गुरु और बुध की दृष्टि शुभ फलप्रद मानी जाएगी।

● कर्क लग्न रात 10:48 से 01:08 तक रहेगी।इसी में निशीथ काल आ जाएगा।इसके बाद सिंह लग्न आ जाएगी।
यह समय सर्वोत्तम होगा क्योंकि निशीथ काल मे समुद्र मन्थन के समय श्री महालक्ष्मी का प्रादुर्भाव हुआ था।इसलिए निशीथ को सभी  आचार्य श्रेष्ठ मानते हैं।

Related topics-

● दीपावली पूजन की विशेष विधि Special method of Deepawali worship

● वर्ष भर के प्रमुख व्रत-पर्व-त्योहार Major fast-festival of the year

● गायत्री संग्रह gaayatree sangrah

No comments:

Post a Comment