Monday, February 11, 2019

जाने राशि के अनुसार क्या खरीदें धनतेरस पर According to the amount of money to buy on Dhanteras

जाने राशि के अनुसार क्या खरीदें धनतेरस पर
According to the amount of money to buy on Dhanteras


हमारे मुख्य त्यौहार दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होती है।
धनतेरस के दिन हर कोई माँ लक्ष्मी, गणेश और धन के देवता कुबेरऔर धन्वन्तरि की पुजा करता है। यह मान्यता है कि इस दिन हर व्यक्ति को कुछ न कुछ जरूर खरीदना चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है,और उनकी कृपा वर्ष भर हमें प्राप्त होती है।
ऐसे में हम अन्य वस्तुओं की खरीदारी अपनी राशि के अनुसार करें तो यह पूरे वर्ष शुभ-मङ्गल कारी होता है।


● मेष राशि के जातकों को धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए।


● वृष राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का कलश या अपने जीवन साथी के लिए सोने की अंगूठी या सोने की कोई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है।


● मिथुन राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन सफेद धातु का श्रीयंत्र या गणेश जी खरीदना काफी शुभ माना जाता है।


● कर्क राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन पारद का शिवलिंग खरीदना काफी शुभ माना जाता है।


● सिंह राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन माँ लक्ष्मी या विष्णु जी की मूर्ति खरीदना काफी शुभ माना जाता है।


● कन्या राशि के जातकों को धनतेरस के दिन चांदी के लक्ष्मी गणेश जी अथवा सोने के श्रीयंत्र खरीदने चाहिए।


● तुला राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का श्रीयंत्र या शंख खरीदना काफी शुभ माना जाता है।


● वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन तांबे की कलश खरीदना काफी शुभ माना जाता है।


● धनु राशि के जातकों को पीली धातु में या मूंगे का सामान लेना काफी ज्यादा शुभ रहेगा।


● मकर राशि के जातकों को धनतेरस के दिन बेडरूम के लिए सफेद धातु में मेज इत्यादि चीजें खरीदनी चाहिए।


● कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस के दिन अपने घर के पूजा घर के लिए सफेद धातु या चांदी का दीप खरीदना चाहिए।


● मीन राशि के जातकों को धनतेरस के दिन सफेद धातु या चांदी का पिरामिड और गणेश, सरस्‍वती की प्रतिमा और तांबे का कलश खरीदना चाहिए।


Related topics-
● धनतेरस और धन्वन्तरि Dhanteras and Dhanvantri


No comments:

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त Mantra theory for suffering peace

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त  Mantra theory for suffering peace संसार की समस्त वस्तुयें अनादि प्रकृति का ही रूप है,और वह...