Tuesday, February 14, 2017

अक्षत(चावल) के उपाय Measures of rice

चावल के कुछ ऐसे भी उपाय हैं जिनके करने से आपकी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

किसी भी शुभ मुहूर्त या पूर्णिमा के अवसर पर सुबह जल्दी उठकर नहा-धोकर चावलों को हल्दी या केसर से पीले रंग में रंग लें। ध्यान रखें चावल का कोई भी दाना टूटा हुआ न हो। इसके बाद इन्हें भगवान को चढ़ाते हुए प्रार्थना करें कि हे प्रभु मैं यह आपको समर्पित कर रहा हूं। आप इन्हें स्वीकार करें और मेरे कष्टों का निवारण करें।

अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं या आपके ऑफिस कोई आपको परेशान कर रहा है तो आप मीठे चावल बनाकर कौवों को खिला दें। आपकी समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।

अगर आप पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं तो सबसे अच्छा उपाय है कि आप आधा किलो (500 ग्राम) चावल लेकर किसी एकांत शिवलिंग के पास बैठें। शिवलिंग की पूजा करके एक मुट्ठी भोलेनाथ पर चढ़ा दे और बाकी बचे चावल किसी जरूरतमंद को दान कर दें। यह उपाय पूर्णिमा के बाद आने वाले सोमवार से करें और लगातार 5 सोमवार तक करें। घर में पैसा आना शुरु हो जाएगा।

पितृदोष के चलते हमें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में पितृदोष दूर करने के लिए चावल की खीर तथा रोटी कौवों को खिलाएं। इससे आपको अपने पितरों का आशीष प्राप्त होगा और रूके हुए काम बनने लगेंगे।
Releted Post-

● शत्रुओं को परास्त करने / नष्ट करने के उपाय Measures to defeat / destroy enemies

● घर मे परेशानी आने के कुछ संकेत Some signs of trouble at home

कलीमिर्च के अद्भुत प्रयोग Wonderful use of lime

काली मिर्च से जहां स्वास्थ्य तो सही रहता ही है वहीं कई तरह की बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं काली मिर्च के ऐसे ही कुछ उपाय जिनसे आपका भाग्य बदल जाएगा:-

(1) ज्योतिष के अनुसार काली मिर्च को शनि ग्रह की कारक वस्तु माना गया है। शनि की साढ़े साती या ढैय्या की स्थिति में काले कपड़े में थोड़ी सी काली मिर्च और कुछ पैसे दान करना चाहिए। इससे शनि का प्रकोप तुरंत ही शांत होगा।
(2) अगर आप किसी भी तरह से शनि दोष से पीड़ित है तो भोजन करते समय कभी भी उपर से नमक या मिर्च नहीं लें वरन काला नमक और काली मिर्च का ही प्रयोग करें। इससे शनि का बुरा असर खत्म होगा।
3) अगर आपका काम बार-बार बिगड़ रहा हो तो इसके लिए भी एक बहुत ही आसान सा उपाय है। घर से बाहर निकलते समय मुख्य द्वार पर काली मिर्च रखें और जाते समय इस पर पैर रख कर निकलें, आपका हर कार्य पूरा होगा। परन्तु ध्यान रखें कि काली मिर्च पर पैर रखने के बाद वापिस घर में नहीं आना है अन्यथा इसका उल्टा असर भी हो सकता है।

(4) अगर आप काफी सारा धन कमाना चाहते हैं परन्तु परिस्थितियों तथा भाग्य के चलते नहीं कमा पा रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। आपको सिर्फ इतना सा करना है कि शुक्ल पक्ष (चांदनी पक्ष) में काली मिर्च के पांच दाने लेकर अपने सिर पर से 7 बार उसार लें। इसके बाद किसी सुनसान चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में एक-एक दाना फेंक दे तथा पांचवे बचे काली मिर्च के दाने को आसमान की तरफ फेंक दें और बिना पीछे देखे या किसी से बात घर वापिस आ जाए। आपको जल्दी ही पैसा मिलेगा।
(5) काली मिर्च के 7-8 दाने लेकर उसे घर के किसी कोने में दिए में रखकर जला दें। घर की समस्त नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।
(6) 5 ग्राम हींग, 5 ग्राम कपूर तथा 5 ग्राम काली मिर्च को मिलाकर पाउडर बना लें और फिर उस चूर्ण की राई के दाने बराबर गोलियां बना लें। अब इन गोलियों को दो बराबर हिस्सों में बांद दें। एक हिस्से को सुबह और दूसरे हिस्से को शाम के समय घर में जलाएं। इस तरह लगातार तीन दिनों तक करने में घर को लगी बुरी नजर उतर जाती है और घर में किसी तरह की कोई बुरी शक्ति होती है तो वह भी चली जाती है।

Wednesday, February 8, 2017

अनैतिकता Immorality

अनैतिकता तो आज आम बात हो गई है। ठगी, विश्वासघात, वचनभंग, खुदगर्जी, बेमुरव्वती, अहंकार, परपीड़न, कर्तव्य त्याग आदि बुराइयाँ बेतरह बढ़ रही हैं। सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, धर्म प्रचारक, नेता, मजदूर आदि सभी वर्गों में इस प्रकार की दूषित मनोवृत्ति बढ़ रही है। अविश्वास, असंतोष और आशंका से हर एक का मन भारी हो रहा है। इस स्थिति को कानून, पुलिस, फौज या सरकार नहीं सुधार सकती। जब अन्तरात्मा में ईश्वरीय वाणी जागृत होकर धर्म भावना, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, त्याग, प्रेम, और सेवा की भावना पैदा होगी, तभी व्यापक अनैतिकता की दुखदायक स्थिति का अन्त होगा और इसके लिए प्रत्येक  को अपने स्तर पर स्वयं प्रयास करना होगा। प्रत्येक का स्वत: के लिए किया गया यह प्रयास उसके अद्यात्मिक स्तर को तो उन्नत करेगा ही किन्तु परोक्ष रूप से देश को विश्व में स्थापित करने में भी योगदान देगा।
आओ कुछ ऐसी खोज करें जिससे अपना व राष्ट्र का सहयोग हो।

घर की शान्ति के के लिए कुछ आवस्यक बाते Some need for home consoles

घर की शान्ति के के लिए कुछ आवस्यक बाते।

1 ज्यादा चिल्लाना नहीं चाहिए
2 जानवरो और नोकरो से प्रेम पूर्वक बर्ताव करना चाहिए
3 अपने साथियो से भी अच्छा बर्ताव करना चाहिए।
4 अपनी गलती स्वीकार करना चाहिए।
5 किसी को दबाने की कोशिस नहीं करना चाहिए।
6 एक दूसरे की बुराई नहीं करना चाहिए।
7 सवकी भावनाओ की कदर करनी चाहिए।
8 ज़रा ज़रा सी बातो पर ध्यान नहीं देना
9 सबको उचित प्रेम देना किसी को सूना ना लगे।
10 सबकी योग्यता और प्रतिभा को प्रोत्साहन देना।
11 गुस्से में जवाव नहीं देना
12 एक दूसरे को सहयोग करना
13 क्रोध में किसी की गलती को ना बताना प्रेम से बोलना
14 पुरानी बाते नहीं उखाड़ना
15 आज का झगड़ा कल तक नहीं चलाना
16 क्रोध मन में रखकर नहीं सोना
17 गलतफहमी नहीं पालना
18 आपस में एक दूसरे का उपकार मानना
19 क्षमा करने की और भुलने की क्षमता रखना
20 कभी तनाव नहीं रखना
21 आपसी झगडे का लाभ दूसरे ना उठाये इसका ध्यान रखना
22 अपनी मर्यादा का ध्यान रखना
23 हमेशा एकता बनाये रखना
24 सेवक को नहीं खुद को सुधारने का प्रयास करना
25 किसी को ज्यादा डाटना नहीं।
26 मनुष्य जन्म को सफल बनाने का प्रयास करना
27 रोज़ कम से कम दस मिनट अपनी आत्मा का चिंतन ज़रूर करना
28 मिथ्या मान्यताओं को नष्ट करने का पुरुषार्थ करना
29 मरने से पहले सम्यग्दर्शन (सही मान्यता) को प्राप्त करने का पुरुषार्थ करना
30 अंत में अपनी आत्मा में लीन होकर मोक्ष महल में प्रवेश करना और अनंत काल के लिए सुखी होना,भक्त से भगवान बनना पामर से परमात्मा बनना खुद से खुदा बनना और इस मानव जीवन को सफल करना, विचारना...

घर मे परेशानी आने के कुछ संकेत Some signs of trouble at home

घर मे परेशानी आने के कुछ संकेत-

जिनको जानना हर इंसान के लिये जरुरी है-

1. अकस्मात घर की चलती हुई घड़ियां बंद हो जाएं तो समझ लीजिए कि आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।
2. घर की छत पर चिड़ियां कबूतर आदि पक्षी मरे हुए मिलें तो समझ लीजिए कि आपके बच्चों की तबियत बिगड़ सकती है।
3. घर की दीवारों पर अगर सीलन आने लगे तो समझ लीजिए कि आपके मन की शांति छीनने वाली है।
4. घर में पड़े हुए नमकीन पदार्थों में अगर चींटीयां पड़ जाएं तो समझ लीजिए कि आपके व्यवसाय या नौकरी में दिक्कत आने वाली है।
5. सड़क का कुत्ता घर की तरफ मुंह करके रोने लगे तो समझ लीजिए कि दुर्घटना होने के संकेत हैं।
6. तेल के जार में से तेल गर फर्श पर पानी की तरह बह जाए तो समझ लीजिए कि लाभ के रास्ते रुक जाएंगे।
7. घर में से सोने के आभूषण गायब या चोरी हो जाए तो बड़ी धन हानी की ओर इशारा है।
8. घर मे लगा हुआ तुलसी का पौधा जल जाए अथवा अकारण सूख जाए तो ये संकेत हैं की कुछ अशुभ होगा।
9. दूध बार-बार उफान करके बहे तो समझ लीजिए के कोई बहुत ज़्यादा बीमार पड़ने वाला है।
10. घर में शादीशुदा बहन, बेटी, बुआ, साली, मौसी अगर बिन बुलाए ठहरने हेतु आ जाए तो समझ लीजिए के दुर्भाग्य दस्तक दे रहा है।
11. सरकारी कागज़ात जैसे की बिल्स, रजिस्ट्री में दीमक लग जाए अथवा गुम हो तो सरकार द्वारा दंडित होने के संकेत हैं।
12. बार-बार कपड़ो का जलना अथवा फट जाना आपकी सामाजिक बदनामी और फज़ीहत की ओर संकेत देता है।
13. कांच अथवा चीनी-मिट्टी के बर्तनों में दरार आना होस्पिटल के बिल बढ़ने के संकेत देता है।
मंगलागौरी व्रत mangalaagauree vrat

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त Mantra theory for suffering peace

कष्ट शान्ति के लिये मन्त्र सिद्धान्त  Mantra theory for suffering peace संसार की समस्त वस्तुयें अनादि प्रकृति का ही रूप है,और वह...