Pages

Friday, May 14, 2021

भगवान परशुराम जी Lord Parshuram

 भगवान परशुराम जी 

Lord Parshuram



पञ्चाङ्ग के अनुसार प्रतिवर्ष वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि अर्थात् अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। हनुमानजी की ही तरह इन्हें भी चिरंजीव होने का आशीर्वाद प्राप्त है। भगवान शिव ने इनकी घोर तपस्या से प्रसन्न होकर इन्हें परशु/फरसा दिया था।
इसी वजह से इन्हें परशुराम के नाम से जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। भगवान परशुराम भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शास्त्रों में उन्हें अमर माना गया है।
ब्राह्मण को ब्रह्मतेज की प्राप्ति के लिए भगवान परशुराम जी की उपासना अक्षयतृतीया को करनी चाहिए।
इस दिन इनके स्तोत्र का पाठ एवं परशुराम गायत्री मंत्र का जप यथासंभव करने से ब्राम्हणत्व का विकास होता है।
जय श्री परशुराम

शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हैं उपयोगी
यही सिखा गए हैं परशुराम योगी
परशुराम है प्रतीक प्यार का
राम है प्रतीक सत्य सनातन का
आओ सब मनाये परशुराम जयंती
लेकर प्रभु का नाम करे गुणगान
मांगे विजय परमेश्वर से जप कर उनका नाम
जय परशुराम
परशुराम चाप शर कर में राजे
ब्रह्मसूत्र गल माल विराजे
मंगलमय शुभ छबि ललाम की
जय जय हो श्री परशु राम की
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

Related topic:-

धारणा/एकाग्रता (Concentration)

तीन गुण और यक्ष प्रश्न

No comments:

Post a Comment