Pages

Saturday, January 4, 2020

नववर्ष 2020 का पहला चन्द्र ग्रहण First lunar eclipse of new year 2020

         नववर्ष 2020 का पहला चन्द्र ग्रहण
First lunar eclipse of new year 2020


मान्द्य या उपछाई चन्द्र ग्रहण यह नववर्ष 2020 का पहला ग्रहण है।

                    ग्रहण विवरण

            Eclipse Description

संवत् 2076 पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा शुक्रवार तारीख 10 जनवरी 2020 को मान्द्य चन्द्रग्रहण होगा। ग्रहण का स्पर्श रात्रि 10:38 मिनट पर, ग्रहण का मध्य रात्रि 12:40 तथा मोक्ष रात्रि 2:42 पर होगा।
इसे उपछाई चन्द्रग्रहण भी कहते हैं। चन्द्रमा पृथ्वी की विरल छाया में से गुजरेगा जिससे मामूली सी चन्द्रकांति मलिन हो जाएगी।
वास्तव में ज्योतिर्गणित की दृष्टि से इसे ग्रहण नहीं माना जाता है, अतः इस ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से कोई महत्व नहीं है। इसमें किसी भी प्रकार का यम, नियम, सूतक,आदि मान्य नहीं है।
यह ग्रहण कनाडा, यूनाइटेड स्टेट, ब्राजील, अर्जेन्टीना, अंटार्कटिका, आदि को छोड़कर भारत सहित संपूर्ण विश्व में दृश्य होगा।पूर्वाचार्य, पंचांगकर्ता पहले इसका उल्लेख नहीं करते थे।
परंतु वर्तमान समय में मीडिया आदि के द्वारा अधकचरा ज्ञान फैल जाता है, और जनसाधारण में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसलिए हमने इस उपछाई या मान्द्य ग्रहण के संदर्भ में थोड़ा लिखा है।
यह चंद्रग्रहण माना नहीं जाता है।

Related topics-

● वर्ष भर के प्रमुख व्रत-पर्व-त्योहार Major fast-festival of the year

● मौनी अमावस्या Mauni Amavasya

No comments:

Post a Comment